Friday, November 16, 2007

राइका डीडीहाट परिसर के हरे भरे पेड़ों को काटने का प्रयास

Nov 17, 02:36 am

डीडीहाट(पिथौरागढ़)। राजकीय इण्टर कालेज डीडीहाट के परिसर में वर्षों पुराने चौड़ी पत्ती वाले पेड़ों को काटने का नाकाम प्रयास किया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को प्रधानाचार्य डीएस पांगती को परिसर के निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में कई पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाये जाने के निशान मिले। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अज्ञात लोगों द्वारा इन पेड़ों को काटने का प्रयास किया गया था। परिसर में जिन पेड़ों को काटा गया है वह सभी पेड़ 50 वर्ष पुराने बताये जा रहे है। प्रधानाचार्य श्री पांगती ने पेड़ों को काटे जाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ नाराजगी प्रकट करते हुये इसी प्राथमिकी डीडीहाट थाने में दर्ज करा दी। उन्होंने वन विभाग को भी इस संबंध में सूचित किया गया है। प्रधानाचार्य का कहना है कि कुछ समय पहले भी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विद्यालय परिसर के पुराने पेड़ों को काटने और पेड़ों में कील ठोंककर सुखाने के प्रयास किये गये है। उन्होंने पुलिस से छायादार पेड़ों को काटने वाले अज्ञात व्यक्तियों का पता लगाकर दण्डित किये जाने की मांग की है।

http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttranchal/4_5_3910308.html

No comments: